छत्तीसगढ़सूरजपुर

डिप्टी कलेक्टर बजरंग वर्मा को दी गई भावभीनी विदाई…

सूरजपुर । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारियों ने सोमवार को डिप्टी कलेक्टर बजरंग वर्मा को जशपुर स्थानांतरण होने पर ससम्मान भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक, डीपीओ चंद्रबेस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने वर्मा के साथ कार्य पर अपने अनुभवों को साझा किया इसके साथ ही नवीन पदस्थापना में कार्यों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से शत प्रतिशत आम जनता के समस्याओं का निराकरण करने हेतु धरातल में जाकर निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक, डीपीओ चंद्रबेस सिसोदिया, श्रम पदाधिकारी घनश्याम पाणिग्रही, तहसीलदार श्रीमती रिचा सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी बजरंग वर्मा के साथ किए कार्य के अनुभव साझा कर उज्जवल भविष्य की कामना की। डिप्टी कलेक्टर बजरंग वर्मा ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों के सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार प्रकट किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!