खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

पूर्वजों की
राख बहाई जहाँ हमारी अस्थियां पहुंचे इससे पहले चले आओ- केलो कपूत

माण्ड नदी अध्ययन यात्रा
2 अक्टूबर 2022

महानदी मे रायगढ की जीवनदायिनी केलो नदी के संगम ग्राम तिलगी उडीसा व्हाया कांदागढ से माण्ड नदी के संगम ग्राम महादेवपाली चंद्रपुर तक की यात्रा करते हुए माण्ड नदी के संगम से उदगम स्थल ग्राम गेरसा कुदुर अंबिकापुर तक यात्रा प्रस्तावित है।
पुरात्तत्व पर्यावरण एवँ खासकर नदियों के प्रति आस्था रखने वालों से नदी रक्षामंच रायगढ ने आपसे सहभागी सहयोगी और साथी बनने का आव्हान किया है।
गौरतलब है कि पुरातत्व एवँ पर्यावरण प्रेमी पत्रकार इस प्रतिनिधि शिवराजपूत उर्फ केलो कपूत की अगुवाई मे नदी रक्षा मंच ने 31′ 1′ 1996 मे केलो नदी की उदगम से संगम तक पदयात्रा की. वहीं
इसी तरह 2 अक्टूबर 2007 मे माण्ड नदी की अध्ययन यात्रा की गई और तीसरी बार
5 जून 2019 से केलो नदी की विपरीत दिशा से याने संगम से उदगम तक संपूर्ण यात्रा करी ।
बहरहाल नदियों के इस चौंथी यात्रा 02 अक्टूबर 2022 से होने जा रहा है जिससे तीनो नदियों की गोद मे बसे भू-भाग की परिक्रमा पूर्ण हो जाये और पूर्व मे प्रकाशित स्मारिका व डाक्यूमेंट्री वीडियो फिल्म की तर्ज पर इस बार भी बन सके।
मानव सभ्यता की जननी नदियों को समर्पित इस ऐतिहासिक महाअभियान मे तमाम पुराने साथी सहयोगियों सहित
आपसे भी सहयोग की विनती है चले आओ कि नदी आपको बुलाती है

इससे पहले कि हमारी अस्थियां पहुंचे
जिन नदियों मे हमारे पूर्वजों की
राख बहाई जाती है
चले आओ कि. नदी आपको बुलाती है। संपर्क. 8815127978

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!