देश /विदेश

Delhi Metro की तर्ज पर जल्द ही छोटे शहरों में दौड़ेगी Metro Neo, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मेट्रो (Delhi Metro) को मिली अपार सफलता के बाद अब सरकार छोटे शहरों में मेट्रो चलाने के बारे में विचार कर रही है। इसी को आधार बनाते हुए सरकार दिल्ली मेट्रों की तरह टियर 2 और टियर 3 शहरों में मेट्रो निओ (MetroNeo) चलाने की योजना लाने वाली है। उम्मीद है कि जल्द ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय निओ को लेकर आधिकारिक ऐलान कर सकता है।

इस मेट्रो के लिए केंद्र सरकार ने स्टैण्डर्ड स्पेसिफिकेशन को दी मंजूरी दे दी है। जसके तहत टियर 2 या टियर 3 शहरों के बाहरी हिस्सो में रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए मेट्रो निओ की व्यवस्था की जाएगी।

केंद्र सरकार की इस योजना के अनुसार उन शहरों में मेट्रो निओ चलाई जाएगी जहां 5 लाख आबादी होगी। मेट्रो निओ की खासियत की बात करें तो यह ट्रेन इस सिस्टम को बनाने से लेकर इसके ऑपरेशन्स/ संचालन, और मेंटेनेंस की लागत, सामान्य मेट्रो से काफी होगी। लेकिन इसका मुनाफा इसकी लगात से दोगुना हो सकता है।

इस बारे में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी जल्द ऐलान कर सकते हैं। यह योजना केंद्र सरकार के अधीन होगी। बताया जा रहा है कि आगामी 9 नवंबर को केंद्रीय मंत्री इसकी घोषणा कर सकते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!