गरियाबंद

नक्सल क्षेत्र के ग्रामों का हाल जानने बरसते पानी में पुलिस कप्तान का दौरा

नक्सल क्षेत्र के ग्रामों का हाल जानने बरसते पानी में पुलिस कप्तान का दौरा

पुलिस कप्तान पटेल ने थाना शोभा, जुगाड़, मैनपुर, इंदागांव, के सरपंचों से मिल कर समस्याओं को सुना।

गांव के बच्चों, महिलाओं एवं युवाओ को आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित किये।

पुलिस कप्तान ने सभी सरपंचों कों श्रीफल से सम्मानित किये

गरियाबंद । जिले के नक्सल क्षेत्र का जायजा लेने बरसते पानी में पहुंचे पुलिस कप्तान भोजराम पटेल, क्षेत्र के थाना मैनपुर, जुगाड़, शोभा, इंदागांव का किया निरीक्षण एवं सुरक्षा इंतजामों दुरूस्त करने हेतु थाना प्रभारीयों को निर्देशित किये। पश्चात पुलिस कप्तान पटेल ने सभी थाना क्षेत्र के संरपंचो एंव सम्मानीय व्यक्तियों का बैठक ली जिसमें उनकी समस्याओं सुना और उसके सांथ ही सांथ उनको अपने गांव में जनता के लिये कैसे विकास करने चाहिये उसकी जानकारी दी, बच्चों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये जैसे सिलाई, कढ़ाई, बुनाई की प्रशिक्षण देने हेतु

कप्तान पटेल ने बालिकाओं एवं महिलाआंें की सूची मांगी है। और जो बच्चे 10वीं, 12वीं या स्नातक तक की पढ़ाई कर चुके है उनको आगे क्या पढ़ाई करनी है और कैसे करनी है उसकी जानकारी भी दिये। सांथ ही होनहार बच्ची जो आगे बढ़कर पढ़ाई करना चाहते है उसकी सुची मांगी और सांथ ही सांथ जो युव वर्ग के है जो पुलिस में भर्ती होना चाहते है उनको प्रशिक्षण सीआपीएफ एवं जिला पुलिस द्वारा करने की बात कही। पुलिस कप्तान श्री पटेल के इन्ही सरल एवं मिलनसार व्यवहार को देख गांवों के सरपंचों ने कहा की आम जन और पुलिस के बीच आपसी समन्वय आगे और मजबूत होगी। तत्पश्चात पुलिस कप्तान श्री पटेल द्वारा उपस्थित सभी गांवों के सरपंचों को श्रीफल से सम्मानित किया गया ।

आगे पुलिस कप्तान पटेल ने कहा की नक्सल क्षेत्र के आमजन को आगे लाने एवं उनसे समन्वय स्थापित करने के लिये इसी तरह के बैठकें हर माह होती रहेगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!