दिल्ली

कर्ज से परेशान होकर बुजुर्ग दंपत्ति ने की ख़ुदकुशी,जांच में जुटी पुलिस…

नोएडा।देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ लोहे का कारोबार करने वाले पति-पत्नी ने सुसाइड कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। 60 वर्ष के दीपक गुप्ता और उनकी 59 वर्षीय पत्नी मृदुला गुप्ता ने कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित ‘फ्यूजन होम्स सोसायटी’ की है।

पुलिस ने बताया है कि दंपत्ति के ख़ुदकुशी करने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वहां देखा कि दीपक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है। वहीं, उनकी पत्नी मृदुला की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई है। आज सुबह हुई इस घटना के समय घर में दंपती के बेटा-बहू और बेटियां भी मौजूद थी। यानी जब दीपक और मृदुला ख़ुदकुशी कर रहे थे, उस समय परिवार के बाकी लोग भी घर में मौजूद थे।

थाना प्रभारी ने जानकारी दी है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुप्ता की ईकोटेक-12 लोहे का सामान बनाने की फैक्टरी है और वह कर्ज में डूबे होने की वजह से काफी तनाव में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में सभी पहलुओं से छानबीन कर रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!