ख़बरें जरा हटकरछत्तीसगढ़विविध खबरें

मायुम की उन्नति शाखा की मेहनत लाई रंग, 30 लोगों ने लिया नेत्रदान का संकल्प

मायुम की उन्नति शाखा की मेहनत लाई रंग, 30 लोगों ने लिया नेत्रदान का संकल्प
विकास अग्रवाल @खरसिया-मारवाड़ी युवा मंच की बसना उन्नति शाखा ने अंगदान नेत्रदान जागरूकता अभियान पूरे सप्ताह भर चलाया जिसमे लोगों को अंगदान नेत्रदान के विषय मे समझाया और उनसे जुड़ी भ्रातियों को दूर किया।
अंगदान की प्रांतीय संयोजक श्रीमती रीना अग्रवाल (बसना) ने सभी को समझाते हुए कहाँ, नेत्रदान इस दान से आप किसी की जिंदगी में उजाला ला सकते हैं आंखें हमारे जिंदा रहने तक तो हमारी जिंदगी रोशन करती ही हैं, मरने के बाद भी ये किसी दूसरे की जिंदगी रोशन कर सकती हैं,
नेत्रदान जिसका उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। आज हमारे देश में ऐसे कई लोग हैं जो या तो किसी दुर्घटनावश या फिर जन्मजात अंधे हैं। जागरूकता और कुछ प्रयासों के माध्यम से इन्हें एक बेहतर जिंदगी दी जा सकती है। तो नेत्रदान की महत्वता समझें और आगे बढ़कर अपनी आंखें दान करने की शपथ लें।
श्रीमती रीना अग्रवाल की मेहनत और निश्वार्थ सेवा भाव से प्रभावित होकर 7अगस्त को 30 लोगों से नेत्रदान जागरूकता संकल्प फॉर्म भरवाए। ये लोग ज्यादा पढ़े लिखे ना होने के बावजूद दुसरो की पीड़ा और दर्द को समझते हुए नेत्रदान का संकल्प लिया।
जहां इस दौर में पढ़े लिखे और अपने को समझदार, मानने वाले नेत्रदान फॉर्म भरने या नेत्रदान करवाने के नाम से कतराते हैं, जबकि उनको पता है जीते जी कुछ दान नहीं करना है। यहां के ये लोग खुशी खुशी फॉर्म भर रहे थे उनमें से एक व्यक्ति ने कहां कि में जीते जी अपना एक आंख दान करना चाहता हूं ताकि कोई अंधत्व से रोशनी की जिंदगी जिए, ये सुन उपस्तिथ सभी लोगों का मन भावुक हो गया नमन है ऐसी सोच को। जिन 30 लोगों ने ये नेक संकल्प लिया है उन सभी को दुपट्टा पहनाकर श्री फल देकर सम्मान किया गया।

आज हुए इस कार्यक्रम में अंगदान की प्रांतीय संयोजक और बसना उन्नति शाखा की अध्यक्षा श्रीमती रीना अग्रवाल, सचिव पिंकी अग्रवाल, व सीमा अग्रवाल ने कड़ी मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!