छत्तीसगढ़जनसम्पर्करायगढ़

भगोरा के पोषण वाटिका को मिला राज्य स्तरीय सम्मान पोषण माह के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम

भगोरा के पोषण वाटिका को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
पोषण माह के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम

रायगढ़, 13 सितम्बर2021/ सितंबर महीना पोषण माह के तौर पर पूरे राज्य में मनाया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन पोषण से संबंधित कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जा रही है। एक सितंबर को महिला एवं बाल विकास विभाग एवं औद्योगिक संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पोषण रथ निकालने के साथ ही पोषण माह की शुरुआत की गई।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में जिले को कुपोषण मुक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। बच्चों एवं गर्भवती माताओं को प्रोटीनयुक्त भोजन प्रदाय किया जा रहा है। बच्चों एवं महिलाओं को पोषणयुक्त साग-सब्जियां प्रदाय करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका तैयार की गई है।
रायपुर में आयोजित पोषण सम्मेलन में तमनार सेक्टर के भगोरा आंगनबाड़ी के पोषण वाटिका को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला। जिसमें भगोरा आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता संध्यावली गुप्ता को सम्मानित किया गया। भगोरा आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता संध्यावली गुप्ता बताती हैं कि आंगनबाड़ी केन्द्र में कुल 35 बच्चे हैं जिनमें 3 कुपोषित हैं। 3 गर्भवती महिला और 2 महिला शिशुवती हैं। बीते डेढ़ साल में कोरोना संक्रमण काल में हमारी जिम्मेदारियंा बढ़ गई थी। अब संक्रमण कम हुआ है तो हम अपने नियमित रूप से कार्य कर रहे है। आंगनबाड़ी के पोषण वाटिका का निरीक्षण कलेक्टर भीम सिंह ने किया था और कार्य की प्रशंसा किए थे। राज्य स्तरीय सम्मान मिलना गर्व की बात है। हमारे वाटिका में पोषण युक्त हरी साग-सब्जियां लगाई गई हैं।

हर त्योहार को मना रहे पोषण से जोड़कर
निर्मला देवांगन तमनार क्षेत्र की पर्यवेक्षक बताती हैं मेरे सेक्टर में 24 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिनमें से 10 जगह पोषण वाटिका है और बाकी की जगहों पर वाटिका लगाने की तैयारी की जा रही है। भगोरा आंगनबाड़ी की पोषण वाटिका में मौसमी सब्जियों को उगाया गया, साथ ही वहां की कार्यकर्ता संध्यावली ने साग-सब्जियों के प्रति बच्चों, बड़ों में अपनी वाटिका से जोड़ा है। हमने पोला के दिन बच्चों को खेल-खेल में पोषण के बारे में बताया, तीज में महिलाओं को मेहंदी इत्यादि माध्यमों से पोषण के महत्व को समझाया। यानि हर त्योहार को पोषण से जोड़ा जा रहा है।

रायपुर में आयोजित पोषण सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी टी.के.जाटवर, शहरी क्षेत्र की सुपरवाईजर दीपा सिंह, तमनार क्षेत्र की सुपरवाइजर निर्मला देवांगन और भगोरा आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता संध्यावली गुप्ता शामिल हुए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!