
15 नग देशी मदिरा मसाला बिक्री करने ले जाते आरोपी को चांदमारी पानी टंकी के पास कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने की विधिवत कार्यवाही
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 05 जुलाई को रात्रि टाऊन पेट्रोलिंग पर भ्रमण कर रहे पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर चांदमारी पानी टंकी की ओर पैदल जा रहा है। सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया तो एक व्यक्ति हाथ मे एक थैला में शराब लेकर पैदल जा रहा था। पुछताछ करने पर अपना नाम शिव कुमार उरांव पिता स्व0 चैतराम उरांव उम्र 39 वर्ष सा0 रीयापारा वार्ड नं0 09 का बताया एवं शराब को बिक्री करने हेतु लेकर जाना बताया। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला में 15 नग देशी मंदिरा मसाला जब्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 34 1 क LCG की कार्यवाही की गई है। आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है, वही बाद में वापस चौकी आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




