
सत्यनारायण बाबा के हाथों मिले पौधे-कमिश्नर पांडेय ने बाबाधाम बालउद्यान में किया रोपण

पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम आयुक्त ने कोसमनारा बाबा धाम आकर तपस्वी श्री सत्यनारायण बाबा से आशीर्वाद लिया एवं उनके हाथों से दिए हुए कटहल के पौधे को बाबाजी के आदेशानुसार बाबा धाम उद्यान में रोपित किया।आयुक्त पांडेय अक्सर बाबा जी के दर्शन करने आते रहते है।उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मेरी पदस्थापना रायगढ़ है और मैं बाबाजी के दर्शन कर पाता हूँ।

आज विश्व पर्यावरण दिवस है बाबाजी के करकमलों से मिले पौधे को हमने बाबाधाम बॉलउद्यान में लगाया है मैं समस्त शहरवासियों से अपील करता हूँ कि 1 पौधा जरूर लगाएं और उसका संरक्षण करे।




