विविध खबरें

शोक समाचार

सपोस (डभरा)। ग्राम सपोस, जिला सक्ती निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित नागरिक श्री रामेश्वर पटेल जी शुक्रवार -शनिवार के दरमियानी रात्रि में शिव लोक वासी हो गए। उनके शिवलोक वास का समाचार क्षेत्र एवं समाजजनों के लिए गहन शोक का विषय है। वे ढकेश्वर पटेल व अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय संगठन सचिव राजीव लोचन पटेल (संचालक, राजू मेडिकल, सपोस) के पूज्य पिताजी थे।

स्वर्गीय पटेल के निधन पर सामाजिक, पारिवारिक एवं परिचितजनों में शोक की लहर है। उनका दाहकर्म संस्कार शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को प्रातः 8.00 बजे उनके निवास ग्राम सपोस में संपन्न होगा।

समाज एवं क्षेत्र के गणमान्यजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से किया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!