खरसिया

असामान्य हों चला खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की व्यवस्था

असामान्य हों चला खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की व्यवस्था

खरसिया विकासखंड में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक नए कारनामे और घटनाक्रम घटित होते चला जा रहा है नियुक्ति अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर किए जाने की बात हो कई अनसुलझे, किए कारनामे पर्दों के पिछले है वक्त के साथ धीरे धीरे उजागर होते चला जा रहा है ।

हम आपको बताने जा रहे सोशल मीडिया से मिलें दस्तावेजी जानकारी के अनुसार जिम्मेदार के किए गए रचनात्मक कार्यों का कुछ कृत्य उच्च कार्यालय मिलें जिम्मेदार द्वारा जिम्मेदारी का निर्वहन…

खेल प्रतिभागियों के यात्रा के नाम अग्रीम भुकतान राशी के नाम पर ही हो गया खेल ।

मदनपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ विकास खण्ड खेल प्रभारी राम गोपाल पटेल से शुरू हुआ कहानी जिन्हें यह भलीभांति ज्ञात है कि उनके प्राचार्य लक्ष्मी नारायण पटेल को खरसिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी के वित्तीय प्रभार पिछले कुछ महीनों से जिला शिक्षा अधिकारी से मिला हैं ।जिसे निभाते चलें आ रहा है।

प्रशासनिक खण्ड शिक्षा अधिकारी को यह नागवार गुजर कि लक्ष्मी नारायण पटेल खेल प्रतिभागियों को यात्रा व्यय की अग्रिम राशि का भुगतान करें।

विकासखंड खेल प्रभारी राम गोपाल पटेल अपने विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण पटेल वित्तीय खंड शिक्षा अधिकारी को न कह प्रशासनिक खंड शिक्षा अधिकारी ए के भरद्वाज के कार्यालय पहुंच आवेदन कर राशी का मांग किए । ए के भारद्वाज प्रशासनिक खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़ कर भुगतान का नोटसीट चलवा चेक जारी भी कर दिया।

लक्ष्मी नारायण पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदनपुर को जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी खरसिया का वित्तीय प्रभारी सौंपा गया है

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ जिम्मेदार बाबू गनपत डनसेना जिन्हे भलीभांति जानकारी होने उपरांत भी राम गोपाल पटेल के मांग को प्रशासनिक अधिकार प्राप्त खण्ड शिक्षा अधिकारी खरसिया के पास खाता क्रमांक 10759464046 चेक क्रमांक 000680 में 10000 /₹ का चेक देरी नहीं करते हुए आवेदन दिनांक11/09/2019 को ही चेक बिना वित्तीय प्रभार वाले खंड शिक्षा अधिकारी एके भरद्वाज से हस्ताक्षर करा कर रामगोपाल पटेल पीटीआई मदनपुर को जारी भी कर दिया चलिए यहां तक सही भी मान लेते हैं तों अपने अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़कर खंड शिक्षा अधिकारी एके भरद्वाज ने खेल के नाम पर अपना हस्ताक्षर कर चेक जारी भी कर दिया।

उपरोक्त कृत की जानकारी होते ही लक्ष्मी नारायण पटेल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदनपुर के प्राचार्य खंड शिक्षा अधिकारी खरसिया के वित्तीय अधिकार के जिम्मेदार ने विभाग के उच्च कार्यालय में पदस्थ अधिकारीयों को वित्तीय अधिकार के आदेश का अवहेलना की जानकारी प्रेषित किए

खरसिया के जिम्मेदार बैंक के कार्यकलापों पर उठने लगा उंगलियां

लोगों ने चौक चौराहे में चर्चा शुरु हो गया है कि राष्ट्रीयकृत बैंक के जिम्मेदार अधिकारी बड़ी झोल-झाल करते है रे बाबा जरा बचके रहना…

खरसिया विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के शासकीय खाता क्रमांक 10759464046 चेक क्रमांक 000680से10000₹की शासकीय राशी को बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों जारी किए जाने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर मिलान के बगैर…

उपरोक्त बात की जानकारी जब वित्तीय अधिकार प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदनपुर को हुआ तो उन्होंने उपरोक्त अनियमितता की जानकारी उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है अब देखने वाली बात है कि उपरोक्त कृत्य किए जाने वाले राम गोपाल पटेल,विकास खण्ड खेल अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी ए के भरद्वाज, जिम्मेदार बाबु गनपत डनसेना , बैंक के जिम्मेदारों के जिम्मेदारी पर प्रशासन शासकीय राशी का असंवैधानिक ,कदाचार के मामलें में कार्यवाही करते है यह देखने वाली बात होगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!