Uncategorised

धरम नगरी खरसिया में आज श्रीराम जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया जाएगा

खरसिया।श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति और श्री राम नवमी आयोजन समिति खरसिया द्वारा इस बार राम नवमी का उत्सव बड़ी धूमधाम और भव्यता से मनाने जा रहा है, जिसके कार्यक्रम इस प्रकार से है सुबह 10 बजे से भजन कीर्तन प्रारंभ होगा वही दोपहर 12 बजे महाआरती और भव्य भंडारा लगाया जाएगा। शोभायात्रा दोपहर 03 बजे श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ कर नगर भ्रमण करते हुए राम जानकी मंदिर में आरती कर विराम दिया जाएगा। राम नवमी भगवान राम का जन्मोत्सव इस बार 27 मार्च को मनाया जाएगा। नगर में जगह-जगह भगवान राम के जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

पूरे नगर में भगवा झंडे तोरण द्वार से सजाकर नगर को भगवामय कर दिया गया

वही भगवान राम के जन्मोत्सव को धूम-धाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। मान्यता है कि रामनवमी के दिन घर में पूजा-पाठ करने और रामजी को उनके प्रिय व्यंजनों का भोग लगाने से घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में इस दिन आप किसी भी समय पूजा-पाठ व अन्य शुभ काम कर सकते हैं। इस दिन लोग नए व्यवसाय का उद्घाटन और गृह प्रवेश करना भी बहुत शुभ मानते हैं। समिति के सभी लोग कार्यक्रम को भव्य बनाने में लगे हुए है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!