
रायगढ जिले के खरसिया विकास खण्ड के धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। यहां किसानों के लिए पेयजल और बैठने की सुविधा उपार्जन केंद्रो में की गई है। शासन द्वारा इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप तैयार किया गया है।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन सहकारी समितियों में किया जा रहा है।
इस वर्ष राज्य शासन द्वारा किसानों को राहत देने के उद्देश्य से एक नवंबर से ही धान खरीदी प्रारंभ कर दिया गया है।

खरसिया विकास खण्ड के आदिम जनजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मुरा, चपले,जैमुरा,बानीपाथर,फरकानारा,ज़ोंबी,खड़गांव, बरगढ़,

तुरेकेला, हालाहुली,खरसिया 11 उपार्जन केन्द्रों उप उपार्जन केन्द्रों बोतल्दा,तिऊर,गोंड बोरदी, बड़े देवगांव, भैनापारा,बसनाझर,कुनकुनी,बिंजकोट बरभौना,भुपदेवपुर के समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के प्रबंधक धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए पेयजल और बैठने की सुविधा उपार्जन केंद्रो में की गई है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए ‘टोकन तुंहर हाथ‘ एप तैयार किया गया है, किसान अब घर बैठे आनलाइन टोकन कटवा सकते है। जिससे किसानों में उत्साह है और वे घर बैठे अब टोकन प्राप्त कर रहे है।
बरगढ़ के उप उपार्जन केन्द्र बोतल्दा धान बेचने आये किसान मेहर लाल पटेल ने कहा हमें यहां किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई, खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था है।

अच्छा मौसम बारिश के वजह से धान का पैदावार अच्छा हुआ है छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से आग्रह करता हूं कि शासन द्वारा जो किसानों के धान खरीदी में 15 क्विंटल निर्धारित किया गया है उसे 18 क्विंटल खरीदी की जाए बोतल्दा खरीदी केन्द्र में सुचारू रूप से खरीदी हो रहा है।
खरसिया ग्राम बरगढ़ निवासी सुखदेव डनसेना विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि समिति के माध्यम से भी टोकन काटा जा रहा है, धान खरीदी में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। धान विक्रय का पैसा भी अकाउंट में भेजा जा रहा है।
कुछ एक किसानों का खेत में फसल लगा है किसी कारणवश कम्प्यूटर में किसान के खाते के खसरा को शून्य फसल दिखा देने से धान विक्रय नहीं कर पा रहे है जिसकी सुधार किसानों के आवेदनों पर राजस्व अमला निराकरण कर सुधार कराया जा रहा है।

जिसकी तिथि आगामी कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगा वही सभी किसानों का सुधार नहीं हो पाया है जिससे किसानों में चिंता व्याप्त है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपरोक्त त्रुटि सुधार हेतु किसानों को और समय दिए जाने से सभी किसान अपनी खाते में शून्य हुई रकबा सुधार करा कर धान बिक्री करा पाएंगे।
बरगढ़ खोला के सुदूर वनांचल क्षेत्र कटौद निवासी किसान नारायण कुमार गबेल ने इस वर्ष अच्छी फसल समुचित व्यवस्था के लिए राज्य सरकार छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद करते हुए स्थानीय प्रशासन का सराहना करते आदिम जनजाति सेवा सहकारी समिति खडगांव में बेहतर धान खरीदी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
बरगढ़ समिति प्रबंधक शिव शंकर डनसेना का कहना है कि इस वर्ष धान की फसल कटाई पिछड़ने के कारण धान खरीदी केन्द्रों में धान की आवक अपेक्षाकृत कम देखने को मिल रही है। वहीं आगामी दिनों फसल कटाई पश्चात धान में तेजी होगी।




