
खरसिया। सिविल हॉस्पिटल खरसिया में डॉ. शिवा जायसवाल को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। अपने लिखित शिकायत में डाक्टर ने आरोपीत राजू रात्रे, जो नशे में धुत था,ने अस्पताल परिसर में जमकर गाली-गलौच की और डॉक्टर को धमकाया का लगाया गम्भीर आरोप।
घटना 16 फरवरी 2025 की रात 09 बजे
का बताया जा रहा है, जब डॉ. जायसवाल अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान नशे में धुत राजू रात्रे हाॅस्पिटल के सामने आया और इलाज की मांग को लेकर डॉक्टर से बदसलूकी करने लगा। उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए डॉक्टर को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।
हाॅस्पिटल स्टाफ ने किया विरोध,लेकिन आरोपी नहीं माना
हाॅस्पिटल के अन्य स्टाफ ने जब राजू रात्रे को रोकने की कोशिश की, तब भी वह नहीं रुका और लगातार गाली-गलौच करता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद मोनु ठाकुर एवं अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पूरी घटनाक्रम को देखें और सुने।
डॉक्टर ने दर्ज कराई शिकायत
डॉ. शिवा जायसवाल ने इस घटना की शिकायत चौकी प्रभारी खरसिया को लिखित रूप में दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने धारा 296, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
स्थानीय प्रशासन पर सवाल
इस घटना के बाद हाॅस्पिटल में कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों में डर का माहौल है। सवाल यह उठता है कि हाॅस्पिटल जैसी सार्वजनिक जगहों पर डॉक्टरों की सुरक्षा का क्या इंतजाम है? क्या ऐसे हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी या डॉक्टर यूं ही असुरक्षित रहेंगे?
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपीत पर उचित कार्यवाही करने की बात कह रही है। लेकिन इस घटना ने सरकारी हाॅस्पिटलों में डॉक्टरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अगर जल्द ही ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो डॉक्टरों के मनोबल पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से कार्यवाही करता है …




