Uncategorised
नावापारा पूर्व के पूर्व सरपंच डॉक्टर सिदार जी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर…
भुपदेवपुर।नावापारा के पूर्व निवासी पूर्व सरपंच डॉक्टर सिदार जी का उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके असमय जाने से न केवल उनका परिवार,बल्कि समूचा क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया है।
उनके पुत्र आरक्षक कृति सिदार, जो खरसिया चौकी में पदस्थ हैं, सहित समस्त परिवारजन इस अपार दुःख से व्यथित हैं। अपने मृदुल स्वभाव, समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले डॉक्टर सिदार जी की स्मृतियां हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।
द देहाती डॉट कॉम परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏


