खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

ग्राम घघरा में हुआ देवदूतों का पुष्पवर्षा से सम्मान

रायगढ़। कोरोना महामारी से आम जनता को सुरक्षित रखने के लिए हमारे भारत वर्ष के देवदूत स्वरूप डॉक्टर, मेडिकल टीम ,पुलिस,सफाई कर्मी, शासन प्रशासन और भी बहुत से विभागों द्वारा निरंतर नि:स्वार्थ सेवा भाव से जुटे हुए हैं। इन सबसे प्रेरणा लेते हुए ग्राम पंचायत घघरा के सरपंच श्री राठिया, उपसरपंच दीपक पांडेय व ग्रामीणों ने इन कोरोना वारियर्स का पुष्प वर्षा व तिलक आरती से अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि विक्की सिंह राठौर पंचो सूरज, सुरेश, जनप्रतिनिधियों छोटेलाल राठौर, मुकेश, अशोक, दिलीप, दुर्गा चरण, अरुण एवं माता-बहनो ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी गिरीश राम, पीताम्बर पटेल, सुमरत साहू ,स्वास्थ्य कर्मी साहू, एवं पुलिस टीम के सभी सदस्यों का पुष्प वर्षा कर सादर सत्कार आरती किया गया। तिलक लगाकर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि सभी कोरोना योद्धाओं को विजय प्राप्त हो। ऐसा सम्मान मिलने से सभी खुश नजर आए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!