देश /विदेशराष्ट्रीय

सुशांत सिंह राजपूत केस : ड्रग्स केस में चौंकाने वाला खुलासा, दीपिका पादुकोण का नाम आया सामने

फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहा नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी पूछताछ में ड्रग्स को लेकर 25 बॉलीवुड सितारों के नाम गिनाए थे। इसके बाद एनसीबी की जांच तेजी से बॉलीवुड की तरफ बढ़ती जा रही है। शुसांत सिंह की टैलेंट मैनेजर जया शाह के एक कथित चैट में डी और के नाम का जिक्र है।

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि D का मतलब दीपिका पादुकोण और K का मतलब करिश्मा (जया की एसोसिएट) हैं। एनसीबी ने सुशांत सिंह की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी और उनकी टैलेंट मैनेजर जया साहा को सोमवार को एनसीबी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा था। इसके चलते जया साहा दोपहर 2 बजे एनसीबी दफ्तर पहुंची। एनसीबी ने मंगलवार को भी जया शाह को पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान जया से कई खुलासे हो सकते हैं।

बता दें कि बॉलीवुड की सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, प्रीत सिंह और डिजाइनर सिमोन ये वो नाम हैं जो एनसीबी की जांच में सामने आए हैं। एक और अभिनेत्री का नाम आने से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। एनसीबी की जांच में जया शाह और अभिनेत्री की चैट हाथ लगी है। इस चैट के जरिए ड्रग्स कनेक्शन से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। ड्रग्स मामले में एनसीबी ने एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!