4.11 करोड़ के डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

सरगुजा – लखनपुर विकासखंड के ग्राम लहपटरा मुख्य मार्ग से ग्राम पिपरखार तक 4.11 करोड की लागत से डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव ने भूमि पूजन किया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पिपरखार के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य , कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव , जिला पंचायत सदस्य अर्पिता सिंह देव के माध्यम से पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव से सड़क निर्माण कार्य की मांग की थी। मांग उपरांत मंत्री टी एस सिंह देव ने डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई।
13 को कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। सड़क की लंबाई 3.5 किलोमीटर और इसकी लागत राशि 4.11 करोड रुपए है। भूमि पूजन उपरांत स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंह देव सहित कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव वीरेंद्र सिंह देव को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय गुप्ता बृजेश राजवाड़े ठेकेदार सत्येंद्र सिंह पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर सतीश साहू सहित ग्रामीण मौजूद रहे।




