छत्तीसगढ़

राज्यपाल से मध्य-प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने की भेंट

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके से गत दिवस दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर मध्य-प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर मोहन यादव ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री यादव से राज्यपाल उइके ने राज्य के शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की प्रगति एवं नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की। इसके अलावा प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर डॉ. यादव ने राज्यपाल उइके को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल उइके ने डॉ. यादव को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!