
खरसिया। आज दिनांक 31.01.2021 को पुलिस चौकी जोबी क्षेत्रांतर्गत जोबी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत एवं स्टाफ द्वारा क्षेत्र के ग्राम जोबी, बर्रा, फरकानारा, डोमनारा, पूछीयापाली, टाडापारा, कोठीकुंडा, गोरपार, खम्हार में यातायात जागरूकता रैली निकाला गया । रैली में शामिल जवानों द्वारा दुपहिया चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील किया गया ।

रैली के बाद ग्राम जोबी में जोबी पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम कर यातायात के नियमों की जानकारी देते हुये यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई । जोबी प्रभारी द्वारा इन दिनों हो रही ऑनलाइन ठगी से बचने ग्रामीणों को जागरूक रहने की हिदायत देते हुये । साइबर क्राईम के जरिये किस प्रकार हैकर्स ATM बंद होने की जानकारी देकर OTP पूछताछ ठगी करते हैं तथा रूपये दुगना करने के नाम पर फर्जी स्कीम के सहारे रूपये की मांग करते हैं, इनसे सावधान रहना बताये ।





