खरसियाछत्तीसगढ़

महिला पटवारी हुई गिरफ्तार,रिश्वत लेते डी एस पी हिराधर की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा..

महिला पटवारी हुई गिरफ्तार, रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा..


 – खरसिया में किसान किताब दुरुस्त करवाने के एवज में 04 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी कुमारी सुमित्रा सिदार को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही डी एस पी हिराधर बिलासपुर ACB टीम ने की है।

आपको बता दे कि संजय साहू पिता लखन साहू ग्राम बड़ेदेवगांव ने03 मार्च को लिखित शिकायत उप पुलिस अधीक्षक एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत की थी। जिसमें स्वयं एवं दो नाबालिग भाइयों के नाम से गांव में जमीन खरीदना व किसान किताब होना बताया था।

अब तीनों भाइयों बालिका हो जाने से किसान किताब में दुरुस्त करने अपने गांव के पटवारी कुमारी सुमित्रा सिदार पटवारी हल्का नंबर 16 ग्राम बरेली से संपर्क करने पर ऋण पुस्तिका को दुरुस्त करने के एवज में 4000 रुपयों की मांग करना बताया गया। उक्त शिकायत पत्र की साथ वॉइस रिकॉर्डर देकर सत्यापन कराया गया था जो कि जांच में सही पाया गया।

आज गुरुवार 14 मई को ट्रेप कार्यवाही करते हुए महिला पटवारी कुमारी सुमित्रा सिदार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवाराण अधिनियम के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!