कोरबाछत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, 14 महिलाएं घायल…

कोरबा ।

Advertisement
शादी समारोह से वापस लौट रही यात्रियों से भरी गाड़ी अनियांत्रित होकर पलट गई। वाहन पर 20 लोग सवार थे। इस हादसे में बच्चे समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। दो महिलाओं की हालत गम्भीर बताई जा रही है। शादी से वापस लौट रहे यात्रियों से भरी तेज रफ्तार टाटा एस वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया।

हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर आछीदादर के पास हुआ है। इस दुर्घटना में टाटा एस गाड़ी में 14 सवार लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को 108 व 112 की मदद की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कटघोरा लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं ग्राम भेलवाटिकरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं, वहां से विजयनगर अपने घर वापस जा रहीं थीं। तभी मोहनपुर के पास पुल के समीप अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिला समेत बच्चे भी घायल है दो महिलाओं के सिर पर गम्भीर चोंटे आई है, फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!