
विजय की दबंगाई नगर पंचायत सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को जान से मारने की धमकी…

छत्तीसगढ़ में यूँ तो कांग्रेस सरकार बने 10-12माह के बाद भी भाजपा के नेता का सत्ता पावर रुतबा अभी कम नहीं हुआ है। सत्ता के रूतबे का रौब का उदाहरण आज किरोड़ीमल नगर पंचायत में देखने को मिला पूरे प्रदेश में नगरी निकाय आम निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू है।नेताओं के बिगड़े लगें हैं बोल …. किरोड़ीमल नगर पंचायत के विजय अग्रवाल और उनके आठ दस सहयोगियों ने नगर पंचायत पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर को जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा करने की बात सामने आई है।

रिटर्निंग ऑफिसर से उंगली दिखाकर बार-बार बदतमीजी करते रहे। जिससे नगर पंचायत कार्यालय में भय का माहौल है वहां के कर्मचारियों में भय का माहौल है और हो सकता है आने वाले चुनाव के दौरान

किसी बड़ी घटना को अंजाम वहां के स्थानीय नेता ना दे दें। इसके लिए नगर पंचायत किरोड़ीमल के अधिकारी और कर्मचारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी, अनु विभागीय अधिकारी, पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत दर्ज की है।
विजय अग्रवाल (किरोड़ी) ने न.पं. किरोड़ीमलनगर के सी.एम.ओ. के खिलाफ कोतरा रोड़ थाने में की शिकायत
जान बूझकर लड़ाई झगड़ा कर विवाद पैदा करने का लगाया आरोप पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय अग्रवाल (किरोड़ी) ने न. पं. किरोड़ीमलनगर के मु. न. पा. अधिकारी रामायण पाण्डे के खिलाफ कोतरा रोड़ थाने में जान बूझकर लड़ाई झगड़ा कर विवाद पैदा करने का आरोप लगाया हुए शिकायत दर्ज कराई है।

विजय अग्रवाल ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि आज हम सब न.पं. किरोड़ीमलनगर के कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर सुमित अग्रवाल के पास चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के लगातार उल्लंघन किये जाने की शिकायत करने गये थे। जहां बातचीत चल ही रही थी कि मु.न. पा. अधिकारी रामायण पाण्डे ने जान बूझकर मुससे अभद्र शब्दों में बात कर मुझे गुस्सा दिलवाया क्योंकि उन्हें मालूम है कि मुझे दो माह पूर्व ब्रेन हेमरेज का स्ट्रोक आया था तो उनकी मनसा यह थी कि मुझे हाइपर टेंसन कर मेरी जीनव को खतरे में डाला जाये। उन्होंने कहा कि सी.एम.ओ. रामायण पाण्डे ने पिछली बार भी मुझसे विवाद कर मुझे परेशानी में डाला था आ भी वह जान बूझकर मेरे जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे। अतः उनके ऊपर जान से मारने के प्रयास के तहत मुकदमा कायम किया जावेगा।
जांच उपरांत स्पष्ट हो पाएंगा की अधिकारी को भयदोहन किस बात के लिए किया गया ।




