खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से रिक्त सीटों की पूर्ति करने के लिए 28 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से रिक्त सीटों की पूर्ति करने के लिए 28 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

रायगढ़-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से रिक्त सीटों की पूर्ति सत्र 2021-22 के लिए की जानी है। जिसमें बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया में कक्षा 11 वीं में विज्ञान संकाय हेतु 12 रिक्त सीट (बालक), संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बायसी धरमजयगढ़ में कक्षा 8 वीं में 01 रिक्त सीट (बालक) तथा कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा में कक्षा 7 वीं में 01 रिक्त सीट (बालिका) कुल 14 सीटों की पूर्ति चयन प्रवेश परीक्षा द्वारा किया जाना है। जिस हेतु जिले के आदिवासी वर्ग के अभ्यर्थियों से पूर्ववत कक्षा की अंक सूची, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति आवेदन के साथ 28 सितम्बर 2021 तक सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय आदिवासी विकास रायगढ़ में जमा कर सकते है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!