शोक समाचार वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह बघेल को पितृशोक,ठाकुर प्रेम सिंह बघेल का शिवलोक गमन,गुरुवार को होगा गृहग्राम में अंतिम संस्कार

बिलासपुर। ग्राम बांकी (जिला मुंगेली) निवासी वरिष्ठ मालगुजार ठाकुर प्रेम सिंह बघेल का 90 वर्ष की आयु में बुधवार 24 दिसंबर को शिवलोक वासी हो गए। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार 25 दिसंबर को प्रातः 10 बजे उनके गृहग्राम बांकी में किया जाएगा।
स्वर्गीय ठाकुर प्रेम सिंह बघेल, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह बघेल (एडिटोरियल डायरेक्टर, News 24 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ एवं लल्लूराम डॉट कॉम), शिव प्रताप सिंह, इंद्राज सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह एवं रामपाल सिंह के पिता थे।
परिवार और समाज में वे अपने सरल स्वभाव,अनुशासित जीवनशैली और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। ग्राम बांकी सहित आसपास के क्षेत्रों में उन्हें एक सम्मानित, मार्गदर्शक व्यक्तित्व के रूप में पहचान मिली। जीवनभर उन्होंने ग्राम और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाई और परंपरागत मूल्यों के साथ आदर्श जीवन जिया।
उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संदेशों में दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।




