
विश्व पर्यावरण दिवस पर बटमुल कॉलेज रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयं सेवकों ने लगाए पौधे

पोस्टर स्लोगन ,चित्रकला से पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक ,लिया संकल्प कहा पेड़ है तो सांसे हैं।
रायगढ़। पूर्वान्चल स्थित बटमुल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली के रासेयो इकाई ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस परकोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए रासेयो राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ समरेंद्र सिंह के दिशा निर्देश एवं शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का एवं जिला संगठक श्री भोजराम पटेल ,के मार्गदर्शन तथा बटमुल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी एल पटेल के संरक्षण तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ गजेंद्र चक्रधारी के कुशल नेतृत्व में इकाई के स्वयंसेवक सनातन भोय ,प्रमोद सेठ ,संजय साव(सीआरपीएफ) -किरण साव, कु.नमिता पंडा ,कु खुशबू मेहरा ,तरणी गुप्ता ,लता चौहान, अरूणि यादव प्रकाश,प्रकाश सिदार, रीता गुप्ता,आकृति राणा ,अनुशुईय्या बाग, ने अपने अपने घरों के बाड़ी ,खेत के मेड़ ,तालाब,सड़क के किनारे एवं अवशक्तानुरूप स्थानों पर पौध रोपण किया तथा पोस्टर स्लोगन नारे तथा चित्रकला द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ और वृक्षारोपण करने के लिए लोगों को आगे आने के लिए अपील करते हुए जागरूक किया ।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी स्वयं सेवकों ने लिया।स्वयं सेवक अशोक कुमार गुप्ता ने अपने गाँव ग्राम पंचायत नवापाली में खाली पड़ी भूमि ,गोठान, तालाब के किनारे लगभग 100 की संख्या में (आम,नारियल, करंज, नीम,अमरुद, पीपल) के पौधों का रोपण कार्य में नवापाली के सरपंच,सचिव,उपसरपंच ,रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तथा गांव के युवाओं के साथ मिलकर सहयोग से किया गया।उन्होंने नारा लगाया कि पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ।वही ग्रामपंचायत सकरबोगा में जनपद पंचायत सीईओ ,सचिव,सरपंच व अन्य अधिकारियों के साथ स्वयं सेवक सनातन भोय ने वृक्षारोपण किया।

वही स्वयं रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने भी आम के पौध का रोपण कियाऔर सुरक्षा क़ा संकल्प लिया।और कहा कि पेड़ है तो सांसें है।
https://cgteeka.cgstate.gov.in/




