देश /विदेश
लद्दाख: भारतीय सीमा में घुसे चीनी जवान को सेना ने पकड़ा, जासूसी का शक

चीन से तनाव के बीच लद्दाख से एक बड़ी खबर आई है. वहां भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को पकड़ा है. वह चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसा हुआ था. पीएलए का यह जवान देमचोक में पकड़ा गया है. इसके पास से चीनी सेना के कागजात मिले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, यह चीनी जवान भारतीय सीमा में बीती रात घुसा था. यहां से यह चीनी सेना से संपर्क की कोशिश कर रहा था. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.




