
कलेक्टर के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी पहुँचे रेलवे स्टेशन
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और जशपुर जिले के 450 श्रमिकों को लेकर गोवा के करमाली से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार को रात्रि 8 पचास बजे रायगढ़ पहुँचेगी। ट्रेन के रायगढ़ पहुँचने के पहले पुलिस की तैयारियों के बारे बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक और दो में दो दो टीआई स्तर के अधिकारियों के साथ एक एक प्रशिछु डीएसपी की तैनाती रहेगी अलावे इसके शहर के चारो थानों के टीआई भी रायगढ़ रेल्वे स्टेशन में रहेंगे । वही रायगढ़ ,बिलासपुर ,झारसुगुड़ा तरफ की फुट ओव्हर ब्रिज की सीढ़ियों में एक एएसआई एक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है ट्रेन की सभी 22 बोगियों में दो दो आरक्षको की ड्यूटी लगाई गई है।
रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि शाम करीब 9 बजे ट्रेन का आने का समय है, लेकिन फिलहाल समाचार लिखे जाने तक तीन घंटे देरी से चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक जिला पंचायत सीईओ एसडीएम के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य अधिकारी व उनके टीम के लोग मौजूद थे । वही निगम आयुक्त भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने बताया की स्टेशन पर जितने भी मजदूर आएंगे सभी को धर्मल स्केनिग किया जाएगा और मजदूरों में किसी मे जांच में लक्षण पाए जाने पर उन्हें रायगढ़ में ही क्वारेटाइन किया जाएगा। बांकी सभी श्रमिको को उनके गृह जिले के सामुदायिक भवनों, स्कूलो, पंचायत भवनों, छात्रवासों में बने क्वारेटाइन सेंटरों में क्वारेटाइन किया जाएगा। इन श्रमिको के लिए बसो की विशेष व्यवस्था की गई है ।




