खरसिया – खरसिया क्षेत्र के कई शासकीय विद्यालय इन दिनों भारी बारिश के चलते जलभराव,गंदगी और सुरक्षा अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। स्कूल परिसरों में जमा पानी,बंद नालियां और टूटी-फूटी दीवारें बच्चों के लिए खतरा बन गई हैं।
इस स्थिति को लेकर ‘द देहाती डॉट कॉम’ की टीम ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल एक्शन लेने की अपील की है।
टीम का कहना है कि “मासूम बच्चों को शिक्षा का अधिकार सुरक्षित,स्वच्छ और संरक्षित वातावरण में मिलना चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक विद्यालय परिसरों की जल निकासी,नियमित सफाई और बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधारी जाती,तब तक बच्चों का भविष्य खतरे में रहेगा।
स्थानीय अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि स्कूल खुलने से पहले हर परिसर का निरीक्षण किया जाए और खामियों को दुरुस्त किया जाए।
द देहाती डॉट कॉम टीम की अपील:
- जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाए
- स्कूल परिसरों की नियमित सफाई सुनिश्चित हो
- चारदीवारी व सुरक्षा इंतजाम बेहतर हों
- शिक्षा विभाग तत्काल निरीक्षण कर सुधार कार्य कराए
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस अपील पर कितना तेजी से संज्ञान लेते हैं और बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करते हैं।
द देहाती डॉट कॉम टीम, खरसिया




