खरसिया
ब्रेकिंग न्यूज़ — खरसिया एनएच-49 हादसा…

खरसिया एनएच-49 के चोढा चौक में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।
घटना की गंभीरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि हमलपारा के एक युवक,महिला गम्भीर रुप से घायल होने की खबर प्राप्त हुई है। 08-10 घायल यात्रियों को सिविल हॉस्पिटल खरसिया ले जाया जा रहा है।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
👉 घटना से संबंधित और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।




