खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

क्षेत्र में गिरते भू-जल स्तर पर कांग्रेस का ज्ञापन, नहरों से जल्द पानी छोड़ने की मांग…



खरसिया। क्षेत्र में गिरते भू-जल स्तर और बढ़ती जल संकट की स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम खरसिया को ज्ञापन सौंपकर  बांगो नहर एवं माण्ड नहर से शीघ्र पानी सप्लाई कराने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। नदी, नाले और तालाब सूखने की स्थिति में हैं, वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बोरवेल का जलस्तर भी लगातार नीचे जा रहा है। इससे किसानों और आम नागरिकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बांगो नहर, मांड नहर से जल्द पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन रायगढ़ कि  होगी।

फोटो सौजन्य -✍️टकेश्वर राठौर
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!