खरसिया

अखंड संविधान पाठ में दिनभर चलता रहा संविधान अध्ययन

अखंड संविधान पाठ में दिनभर चलता रहा संविधान अध्ययन

राकेश नारायण बंजारे@ खरसिया :- भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित अखंड संविधान पाठ में लगातार बारह घंटे तक संविधान अध्ययन कार्यक्रम चलता रहा।

प्रगतिशील छत्तीसगढ सतनामी समाज संगठन इकाई खरसिया के तत्वावधान में आयोजित संविधान पाठ में प्रातः सात बजे से रात्रि सात बजे तक संविधान का पाठन हुआ।
अखंड संविधान पाठ में शासकीय /अशासकीय कर्मचारी, मजदूर, किसान, विद्यार्थी, पेंशनर, गृहणी, युवा, बुजुर्ग सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य नागरिकों ने सतनाम कार्यालय में उपस्थित होकर भारतीय संविधान का पाठ किया। जनसामान्य में संविधान अध्ययन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए अखंड संविधान पाठ का आयोजन किया गया था। पूर्व निर्धारित योजनानुसार प्रातः सात बजे से संविधान अध्ययन के लिए नागरिक सतनाम कार्यालय पहुंचने लगे थे जो देर शाम सात बजे तक लगातार जारी रहा।
कार्यक्रम के समापन पर डा अंबेडकर परिसर खरसिया पहुंच कर सभी संविधान पाठकों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
सभी संविधान पाठकों ने भारतीय संविधान का लगातार अध्ययन और व्यवहार में लाने की आवश्यकता बल दिया।

इस आयोजन में प्रगतिशील छत्तीसगढ सतनामी समाज संगठन खरसिया अध्यक्ष इंद्रा बघेल, वरिष्ठ सलाहकार दिलीप कुर्रे, युवा प्रकोष्ठ सचिव मोहन भारद्वाज, अध्यक्ष राकेश घृतलहरे, मिडिया प्रभारी हेमलाल कुर्रे, दानी लाल धिरहे, रामेश्वर नारंग कुरदी मालखरौदा, हेतराम सतनामी मदनपुर, बी आर बंजारे, पूर्णिमा कुर्रे, नरेश कुर्रे, संरक्षक भुवनेश्वर पंकज, कु. शिवानी कुर्रे, धनंजय बायल, महिपाल सिंह पंकज, प्रदीप कुमार जांगड़े, समारु राम रात्रे पुरेना, हर प्रसाद ढेढ़े, अरविंद बंजारे, हंसा राम घृतलहरे, मनीराम जांगड़े, केशव प्रसाद खंडेल, कु. मनीषा, कु. करीना, कु. साक्षी, कु. दिव्या, कु. यामिनी, रावलानी , नायडू , पुरुषोत्तम गुप्ता, गौरी बाई निराला, मनमोहन सिंह ठाकुर, समारु लाल रात्रे कुनकुनी, सुंदर कुर्रे, लव कुमार गुप्ता, तेज राम रात्रे, युवा प्रकोष्ठ संरक्षक राकेश नारायण बंजारे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने संविधान पाठ किया।

AD

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!