स्निफर डॉग ‘रूबी’, एफ एस एल टीम के साथ खरसिया पुलिस टीम हत्या के जाँच पड़ताल में जुटा

स्निफर डॉग ‘रूबी’, एफ एस एल टीम के साथ खरसिया पुलिस टीम हत्या के जाँच पड़ताल में जुटा

थाना खरसिया अन्तर्गत ग्राम लोहाखान कुनकुनी में रहने वाले परमानंद राठिया पिता रामलाल राठिया (उम्र 40 वर्ष) की दिनांक 10-11/04/2021 की दरम्यानी रात किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धारधार हथियार से गले में प्राण घातक चोंट पहुंचाकर हत्या करने की रिपोर्ट
आज सुबह मृतक के लड़के दीपक कुमार (18 साल) द्वारा थाना खरसिया में दर्ज कराई गई है । घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू हमराह स्टाफ के साथ मौके पर रवाना हुये ।

घटना के संबंध मृतक के लड़के ने बताया कि लोहाखान कुनकुनी में हमारे घर के अलावा एक छोटा सा झोपड़ी कमरा है, उसी कमरे में पिताजी (मृतक) पिछले छ: महीने से अकेले सोते हैं, पिताजी पत्थर फोड़ने का काम करते थे, दिनांक 10.04.21 की रात्रि खाना खाकर मां, बहन के साथ घर के कमरे में प्रतिदिन की तरह सो रहा था, पिता अकेले झोपड़ी कमरा में सोये थे ।

दिनांक 11.04.21 को प्रात: करीब 06:00 बजे मां (शकुन्तला राठिया) सोकर उठी तो हमारे घर का दरवाजा बाहर से कोई बंद कर दिया था । मां, पिताजी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी नहीं सुनने पर बहन (ज्योति राठिया) अपने मोबाईल फोन से चाचा सदानंद राठिया को फोन कर घर का दरवाजा खोलवाई । उसके बाद मां जाकर पिताजी को देखी खाट में सोये अवस्था में पड़े हुये थे, कोई अज्ञात व्यक्ति पिता के गले मे धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया था ।
घटना की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 234/2021 धारा 302 IPC पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी खरसिया द्वारा घटना के संबंध में मृतक के परिवारवालों, आसपास के लोगों से पूछताछ किया जा रहा है ।
—————————————————-

कोविड अब और भी संक्रामक व खतरनाक रूप में है। कोविड-अनुकूल व्यवहार अपनाएं। जहां कन्टेनमेन्ट घोषित किया गया है, संक्रमण-चक्र तोड़ने के लिए नियमों का अवश्य पालन करें।




