खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया विधायक उमेश पटेल के छवि धूमिल करने का लगाया आरोप…सोनिया शक्ति केन्द्र बिलासपुर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे भुपदेवपुर थाना,भाजपा नेताओं पर कार्यवाही की मांग…

✍️खीर नारायण नायक @मुरा।सोशल मीडिया/ प्रिंट मीडिया में रायगढ़ पुसौर व अन्य स्थानों के भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा खरसिया विधायक उमेश पटेल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अशोक चिन्ह के अपमान को लेकर की गई अनर्गल निराधार टिप्पणी के मामले को लेकर सोनिया शक्ति केन्द्र बिलासपुर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने भुपदेवपुर थाना पहुंच कर भाजपा नेताओं पर प्राथमिकता दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। 

गौरीशंकर गुप्ता के नेतृत्व में भुपदेवपुर थाना क्षेत्र के कांग्रेसियों ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि दिनांक 16 सितंबर 2025 को रायगढ़ में कांग्रेस पार्टी की वोट अधिकार रैली आयोजित थी जिसका नेतृत्व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वर्तमान के छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलेट कर रहे थे उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक खरसिया उमेश पटेल सहित दिग्गज कांग्रेसी नेतागण शामिल थे। काफिले के उस वाहन जिसमें सचिन पायलेट लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे उस वाहन के बोनट पर ही उमेश पटेल उसमें लगे बैनर पर बैठे थे बैनर में चक्र की आकृति वाली एक वोटर अधिकार की प्रतीक तस्वीर थी जिसे लेकर भाजपा के नेतागण अशोक चिन्ह कहकर उसके अपमान किए जाने का अनर्गल आरोप लगा कर एक साफ सुथरी छबि वाले कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के विषय में जिस प्रकार सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया में टिप्पणी कर रहे है वह कतिपय क्षमा योग्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस विषय पर थाना प्रभारी से अनुरोध करती है कि शीघ्रातिशीघ्र दोषी भाजपाई पर अपराध पंजीबद्ध कर उन पर कार्यवाही करे। ताकि भविष्य में अमन शांति वाले रायगढ़ जिले में अफवाह फैलाकर कोई सत्ता से जुड़े कार्यकर्ता अपना राजनीतिक पहुंच का प्रभाव दिखाकर किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मानहानि न कर सके।

भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि काग्रेस पार्टी विचारधारा की पार्टी है जो अनुशासन के दायरे में कार्य करती है,

https://youtu.be/hLKL5nCxjrM?feature=shared

अत: भुपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग से सकारात्मक व अपेक्षित कार्यवाही चाहते है यदि दोषियों पर कानून और व्यवस्था के तहत लोकतांत्रिक संविधान का पालन करते हुए कार्यवाही नहीं की जाती है तो हम बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!