खरसियाछत्तीसगढ़

छेड़ खानी पड़ा विष्णु को महंगा …खरसिया पुलिस करा दी हवालात की सैर

खरसिया-नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने विष्णु के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना के पश्चिमी क्षेत्र के गांव कि निवासी नाबालिग बालिका 14 जुलाई को खरसिया से अपने नजदीकी रिश्तेदार की शादी बारात में गई थी। बारात घर से बालिका दुल्हे के साथ स्कार्पियो वाहन में बैठकर उसी रात वापस घर आई। बालिका घर आकर अपने परिजनों को बताई कि गाड़ी में विष्णु भी बैठा था जो पूरे रास्ते भर गंदी नजर से देख रहा था और बारात घर में कुर्सी में बैठी थी तो विष्णु पास कुर्सी में आकर बैठ गया और नाम पूछकर गलत नियत से छूने लगा और कान में गंदी गंदी बातें कहने लगा। बालिका के परिजनों के साथ थाना खरसिया आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, रिपोर्ट पर धारा 354,354-क,509 भादवि एवं 12, 8 पास्को एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी विष्णु को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एसआर साहू, उप निरीक्षक जयमंगल पटेल, आरक्षक प्रदीप तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!