
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने पहले दिन ही दिखाई सेवा भावना की झलक
खरसिया। विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल की इकाई लायंस क्लब खरसिया सिटी ने सत्र 2025-26 की शुरुआत समाजसेवा की एक प्रेरणादायक पहल के साथ की। क्लब की नॉमिनेशन कमेटी के मार्गदर्शन में क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें नगर के प्रमुख मेडिकल व्यवसायी व सामाजिक कार्यों में अग्रणी लायन संजय अग्रवाल मेडिकल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही लायन सुन्दरमल चंदवानी को सचिव एवं लायन विनय कबूलपुरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। क्लब की नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन लायन ऋषि अग्रवाल की अध्यक्षता में यह प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

सत्र के पहले दिन ही डॉक्टर्स डे और सीए डे के उपलक्ष्य में नगर के प्रमुख चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल ने कहा कि वे इंटरनेशनल एवं डिस्ट्रिक्ट स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सामाजिक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और क्लब की गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में लायन शिव अग्रवाल ऐडु, लायन रामनारायण सोनी संटी, लायन अनिल अग्रवाल, लायन डॉ. हितेश गवेल, लायन सुन्दरमल चंदवानी, लायन विनय कबूलपुरिया सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन ने क्लब के नए सत्र की सार्थक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण शुरुआत को दर्शाया, जिससे भविष्य में और अधिक समाजहितैषी कार्यों की आशा की जा रही है।





