ख़बरें जरा हटकरखरसियाविविध खबरें

खरसिया शिक्षा विभाग में कार्यप्रणाली पर सवाल – वरिष्ठ शिक्षक के रहते जूनियर को प्रभार, क्षेत्र में कानाफूसी तेज…

खरसिया। शिक्षा विभाग खरसिया में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। यहां की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में जमकर चर्चाएं और कानाफूसी हो रही है। मामला खरसिया विकासखंड के बिलासपुर संकुल अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर का है, जहां माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक के रहते हुए जूनियर शिक्षक को प्रभार सौंपे जाने को लेकर असंतोष पनप रहा है।

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण की पुष्टि के लिए ग्राम सिंघनपुर में जांच-पड़ताल की गई। ग्रामीणों और जानकार सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय न केवल नियमों के विरुद्ध है बल्कि अनुभवी शिक्षकों के मनोबल पर भी असर डाल सकता है।

शासन-प्रशासन का पक्ष जानने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका, इसलिए उनका पक्ष प्रकाशित नहीं किया जा सका।

डिस्क्लेमर: “कानाफूसी” श्रेणी की खबरें पूर्णतः सत्य भी हो सकती हैं या फिर सिर्फ़ कोरी कल्पना। इसका निर्णय हम अपने पाठकों की समझ और विश्वास पर छोड़ते हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!