
सिविल हास्पिटल के टीम भावना क्षेत्रवासीयो के लिए हो रहा वरदान…
खरसिया-हमारी इच्छा और आकांक्षा सब शामिल हैं । उम्मीद असल में जीवन को सहारा देने वाली और आगे बढ़ाने वाली अवस्था का नाम है । एक ऐसी अवस्था जो धुंद की तरह होती है उसमें कुछ साफ़ साफ़ दिखाई नहीं देता लेकिन रौशनी का धोखा रहता है । जिस तरह हाथ से सब कुछ निकल जाने के बाद भी एक उम्मीद हमें ज़िंदा रखती है…
एक दौर था जब प्रसव के लिए सिविल अस्पताल पहुंची प्रसूताओं को डॉक्टर्स कई प्रकार से भयभीत करते हुए अपने निजी क्लीनिक भेज कर ऑपरेशन करते थे, जिससे गरीब परिवारों को अपने खेत खलिहान और बर्तन तक गिरवी रख कर इसकी कीमत चुकानी पड़ती थी। खरसिया के युवा मंत्री उमेश पटेल के देखे सपनो को मूर्त रुप देने मे जीवन दीप समिति के सदस्यों के साथ जिले के संवेदनशील जिलाधीश भीम सिंह, सीएचएमओ डॉ.केशरी के सार्थक प्रयासों ने बिमार हो चुके सिविल हास्पिटल का ऐसी सर्जरी कर दिया कि क्षेत्र में होने लगी चर्चा…
दीन दुखियों के लिए देखे सपना मूर्तरुप लेने…

खरसिया विधायक ,प्रदेश के उच्च शिक्षा,कौशल विकास,तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के मंशा अनुरुप कलेक्टर भीम सिंह ने डीएफएम फंड से सिविल हास्पिटल के लिए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ.संजय अग्रवाल को अप्वॉइंट किया है, जिन्होंने अपनी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से पहले ही माह में लगभग 30 सफल सिजेरियन कर सिविल अस्पताल खरसिया में एक नया अध्याय लिख रहे है।

वहीं बीएमओ डॉ.अभिषेक पटेल, अस्पताल प्रभारी डॉ.दिलेश्वर पटेल, अनुभवी शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ.ललिता राठिया एवं एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉ.सजन अग्रवाल की टीम भावना के द्वारा किए कार्य से लोगों के बीच विश्वास पैदा कर दिया।

बीमार हो चुके सिविल हास्पिटल को भी युवा और अनुभवी डॉक्टर्स बेहतर उपचार कर दिए…
सिविल हास्पिटल खरसिया के कायाकल्प के लिए किए भागीरथ प्रयास के लिए चंद लाईन

वहीं यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अब जाकर लोगों ने जाना कि सरकारी डॉक्टर्स और हास्पिटल कैसा होता है।




