
खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने आज रायपुर अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर देश,प्रदेश,क्षेत्रवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की। विधायक पटेल देश,प्रदेश, क्षेत्रवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1851098989229142403?t=0Eyw5ktqoyMSq3PsBI3DYQ&s=19
इस मौके पर विधायक उमेश पटेल ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। विधायक पटेल ने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।



