
जांजगीर-चांपा. अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को मुसाफिरी चेकिंग करने निर्देशित किया गया था।
इसको लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया और कुल 160 मुसाफिरों से पूछताछ की गई। सभी थाना व चौकी प्रभारियों के द्वारा सघन मुसाफिरी चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबा, मुसाफिरों के ठहरने के स्थान एवं मुसाफिरों के आने जाने वाले स्थान बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, को चेक किया गया एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। चेकिंग के दौरान थाना जांजगीर द्वारा 13, चौकी नैला 02,थाना बलौदा 04, थाना अकलतरा 26, थाना मुलमुला 24, थाना शिवरीनारायण 08, थाना नवागढ़ 03, थाना चांपा 04,थाना बम्हनीडीह 07, थाना सारागांव 05,थाना बाराद्वार 06, थाना नगरदा 08,थाना बिर्रा 10, थाना जैजैपुर 10, थाना हसौद 02, थाना सक्ती 06, थाना मालखरौदा 02, थाना डभरा 07, चौकी फगुरम 03 एवं थाना चंद्रपुर 10 मुसाफिरों से पूछताछ की गई।




