Uncategorised
सहायक आरक्षक के अपहरण और हत्या में शामिल माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर। जिले मे चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् 14 फरवरी को थाना कुटरू से उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में कुटरू से सुरक्षा बल एरिया डाॅमिनेशन पर केतुलनार की ओर निकली थी। सर्चिंग अभियान के दौरान केतुलनार से 1 मओवादी बुधरू ताती उम्र 30 वर्ष निवासी केतुलनार थाना कुटरू को पकड़ा गया। पकड़ा गया माओवादी थाना कुटरू क्षेत्रान्तर्गत 21 जून 2017 को पिथूमपारा केतुलनार से अपहरण कर हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना कुटरू में 1 स्थाई वारंट भी लंबित है। पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना कुटरू में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है।




