
रायगढ़,जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थायी रूप से लागू रहेगा।
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
- निरीक्षक कमला पुसाम — थाना प्रभारी धरमजयगढ़ से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी तमनार नियुक्त की गई हैं।
- निरीक्षक मोहन भारद्वाज — थाना प्रभारी छाल से थाना प्रभारी कोतरारोड बनाए गए हैं।
- निरीक्षक रोहित बंजारे — कापू से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी लैलूंगा बनाए गए हैं।
- निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी — कोतरारोड से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी छाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- निरीक्षक सीताराम ध्रुव — भूपदेवपुर से थाना प्रभारी धरमजयगढ़ नियुक्त किए गए हैं।
- उप निरीक्षक इगेश्वर यादव — लैलूंगा से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी कापू बनाए गए हैं।
- उप निरीक्षक संजय नाग — थाना कोतवाली से थाना प्रभारी भूपदेवपुर पदस्थ किए गए हैं।
- उप निरीक्षक दिनेश मिंज — रक्षित केंद्र से स्थानांतरित होकर थाना कोतवाली भेजे गए हैं।
इस प्रशासनिक आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इससे जिले की कानून व्यवस्था और भी सुदृढ़ होगी तथा थाना स्तर पर कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा।




