जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि…

3 दिन उपवास के बाद त्यागा शरीर…
जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि।
6 माह से डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में रुके हुए थे।
3 दिन उपवास के बाद त्यागा शरीर।
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने शनिवार देर रात 2:35 बजे अपना शरीर त्याग दिया।
3 दिन का लिया था उपवास
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने पूरी जागृतावस्था में आचार्य पद का त्याग करते हुए 3 दिन का उपवास लिया था। इसके साथ ही उन्होंने अखंड मौन धारण कर लिया था।

06 फरवरी मंगलवार को दोपहर मुनि श्री ने मुनियों को अलग भेजकर निर्यापक श्रमण मुनिश्री योग सागर जी से चर्चा की थी और संघ से संबंधित कार्यों से निवृत्ति ले ली थी। इसके साथ ही उसी दिन आचार्य पद का त्याग भी कर दिया था।
आज को निकाली जाएगी अंतिम यात्रा
महाराज विद्यासागर जी की अंतिम यात्रा आज यानी की रविवार को चंद्रगिरि तीर्थ डोंगरगढ में दोपहर 01 बजे से निकाली जाएगी। पार्थिव देह को चन्द्रगिरि तीर्थ पर ही पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।

पिछले साल PM मोदी ने लिया था आशीर्वाद
पिछले साल 05 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोंगरगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आचार्य विद्यासागर जी महाराज से चंद्रगिरी पर्वत में मुलाकात की थी। इसके साथ ही PM ने उनसे आशीर्वाद लिया और चर्चा की थी।




