उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि…

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि…
रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2021 का आयोजन दिनांक 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया गया है। इस आयोजन का समापन समारोह दिनांक 10 अक्टूबर प्रातः 11:00 बजे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के उपस्थिति में संपन्न होगा।
मंत्री उमेश पटेल बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर नगर पालिक निगम जानकी अमृत काटजू, सभापति नगर पालिक निगम जयंत ठेठवार भी बतौर विशिष्ट अतिथि समापन समारोह में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग रायगढ़ द्वारा आयोजित चार दिवसीय खेल के आयोजन में खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखा गया और कल अपने बीच प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को देखने के लिए आयोजन समिति एवम् खिलाड़ियों में उत्सुकता अभी से देखी जा रही है।



