खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुरविविध खबरें

कवर्धा जिले की सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक, पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद करें : उमेश पटेल

कुकदूर घटना पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जताई गहरी संवेदना,दुःख की घड़ी में कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ : उमेश पटेल 

रायपुर। कवर्धा जिले के कुकदुर में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 05 से अधिक लोग घायल हैं। वहीं इस घटना पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उमेश पटेल ने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़कर पिकअप में घर वापस लौट रहे संग्राहकों की असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है।

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1792571982703161700?t=MSCqqP6GOhXSSC1Dg1kcIA&s=19

खरसिया विधायक,पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने कहा कि सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूँ। उन्होंने कहा कि उन सभी परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं है, जिन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। सभी दिवंगत आत्माओं को ईश्वर शांति प्रदान करे। ओम शांति।

छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों की, यथा शीघ्र हर सम्भव मदद करें 

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के परिवार को सरकार के द्वारा हरसंभव सहायता यथा शीघ्र प्रदान की जाएं ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!