
✍️ संतोष यादव @खरसिया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष वाई.के.शिंदे ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र के युवा हस्ताक्षर नोवल कनेर को जिला महामंत्री मनोनित किया है। नोवल के महामंत्री बनने पर छाया विधायक महेश साहू, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र राठौर पालू, महका मंडल के अध्यक्ष डाॅ. हितेश गबेल, ओमप्रकाश राठौर, लक्ष्मी साहू, शशि राठौर, रविन्द्र गबेल, शिवचरण महिष, राकेश धृतलहरे, अमित साहू, मोनू केसरी, दिनेश नायडू, कैलाश चैहान, पार्षद देवप्रसाद चैहान सहित भाजपा नेताओं ने बधाई प्रेषित की है।
विदित हो कि खरसिया विधानसभा के महका मंडल के युवा हस्ताक्षर युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नोवल कनेर को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. वाई के शिंदे द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकूर के निर्देशानुसार व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सनम जांगडे एवं रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान के अनुशंसा से रायगढ़ जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का महामंत्री मनोनित किया है। ज्ञात हो कि नोवल कनेर सन 2004 मे राष्ट्रीय सेवक संघ का प्राथमिक वर्ग कर सन 2009 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के डूमरभांठा के बूथ अध्यक्ष पद से अपनी राजनतिक जीवन की शुरूआत की है। नोवल कनेर युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्तमान में अनुसूचित जाति के जिला महामंत्री मनोनित हुए है। नवल कनेर के जिला महामंत्री मनोनित होने पर छाया विधायक महेश साहू, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र राठौर पालू, महका मंडल के अध्यक्ष डाॅ. हितेश गबेल, ओमप्रकाश राठौर, लक्ष्मी साहू, शशि राठौर, रविन्द्र गबेल, शिवचरण महिष, राकेश धृतलहरे, अमित साहू, मोनू केसरी, तरूण ठाकुर दिनेश नायडू, कैलाश चैहान, पार्षद देवप्रसाद चैहान सहित भाजपा नेताओं ने बधाई प्रेषित की है।




