खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन…

✍️संतोष यादव @खरसिया। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय लखीराम आडोटोरियम में खरसिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन स्थानीय सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, संभागीय सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, विधानसभा प्रभारी रजनीश सिंह, जिला भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान, छाया विधायक महेश साहू के विशिष्ट आतिथ्य में एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थित में संपन्न हुआ।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।  इसी क्रम में खरसिया विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन भी खरसिया नगर के स्व.लखीराम आडोटिरयम में संम्पन्न हुआ है। उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद राधेश्याम राठिया ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इन दो सालों में किये गये विकास कार्यो के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, संभागीय सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, विधानसभा प्रभारी रजनीश सिंह, जिला भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर एवं छाया विधायक महेश साहू ने भी प्रदेश सरकार के साथ ही साथ केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसका प्रचार प्रसार घर घर तक किये जाने पर जोर दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने अपने उदबोधन में कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष जनहित के कार्यो एवं ऐतिहासिक निर्णयों से भरे रहे हैं  गरीब कल्याण, किसानों के हित, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिये सरकार ने ठोस कदम उठाये हैं।  श्री दीवान ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सरकार की उपलब्ध्यिों को जन जन तक पहुंचाये और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाये। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीवान ने संगठनात्मक मजबूरी, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क पर जोर  देने की बात कही। भाजपा के वक्ताओं के संबोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में खरसिया विधानसभा के सभी मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री के साथ साथ बड़ी संख्या में भाजपा कर्ताकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सभा का संचालन जय पटेल द्वारा किया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!