रायगढ़।धारदार हथियार लहरा कर लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की दोपहर चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली कि पंजरी प्लांट में रहने वाला संजय सिंह राजपूत उर्फ बाबू ब्लेड मोहल्ले में उत्पात करते हुए चौक पर आकर धारदार चाकू लहराते लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल प्रधान आरक्षक संजय तिवारी के साथ पेट्रोलिंग पार्टी को मौके के लिए रवाना किया। पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर सुरक्षा उपाए अपनाते हुए संजय सिंह राजपूत उर्फ बाबू ब्लेड को एक धारदार चाकू के साथ काबू में लिया। आरोपी संजय सिंह राजपूत उर्फ बाबू ब्लेड पिता कुलेश्वर सिंह राजपूत उम्र 22 साल निवासी पंजरी प्लांट बुढी माई मंदिर के पीछे थाना चक्रधरनगर के कब्जे से पुलिस ने जब्त किया। वहीं आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
Related Articles
‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य’ की थीम के साथ आयोजित हुआ बिजली महोत्सव… आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
28th July 2022
चुरैल झोरखा श्मशान घाट को लेकर ग्रामीण… आंदोलन से एनएच-49 पर लगा कई किमी लंबा जाम…
29th September 2022
Check Also
Close

