
रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह से आज रायगढ़ निवासी विकलांग असाढुराम केवट ने मुलाकात कर पिछले दिनों प्रदान की गई ट्रायसायकिल की बैटरी खराब होने की समस्या बतायी। कलेक्टर सिंह ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तत्काल नई बैटरी बदलकर देने के निर्देश दिये। समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रायसायकिल प्रदान करने वाली फर्म से ट्रायसायकिल में नि:शुल्क नई बैटरी लगवाई गई और असाढुराम ट्रायसायकिल पर बैठकर अपने घर गये।




