छत्तीसगढ़
“झीरम घाटी शहीद मेमोरियल” का सीएम ने किया लोकार्पण, फोटो में देखिए झलकियां…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के लालबाग मैदान पहुंचे। यहां झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही झीरम के शहीदों की याद में विशाल 100 फीट तिरंगा फहराया।
इसके बाद झीरम घाटी के 32 शहीदों की याद में बनाए गए मेमोरियल का उद्घाटन किया। लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमले में शहीदों की याद में आम जनता को “झीरम घाटी शहीद मेमोरियल” समर्पित किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में शहीदों के परिजनों से मुलाकात किए। उन्होंने शहीदों के परिजनों की हिम्मत और हौंसले की तारीफ की।
मुख्यमंत्री ने हर सुख दुख में साथ रहने का वायदा किया। परिजनों को झीरम स्मृति चिन्ह के रूप में शाल, श्रीफल और पौधा दिया।




